इस article में हम आपको Bank of Baroda Personal Loan in Hindi के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे | अगर आप Bank of Baroda से पर्सनल लोन लेने में रूचि रखते है तो यह article आपके लिए है |
अन्य बैंको की तरह बैंक ऑफ़ बरोदा भी ग्राहकों को पर्सनल लोन की सुविधा प्रदान करता है | पर्सनल लोन एक unsecured loan की श्रेणी में आता है | यह लोन पूरी तरह से ग्राहक के क्रेडिट हिस्ट्री पर निर्भर करता है | हम इस article में जानेगे की बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन क्या है ? इस लोन पर Interest Rate क्या है , लोन के लिए documents और eligibility क्या है , लोन के लिए किस प्रकार से apply कर सकते है आदि | ये सभी बातें जानने के लिए इस article को अंत तक पढ़े |
What is Bank of Baroda Personal Loan in Hindi ?
पर्सनल लोन को व्यक्तिगत ऋण भी कहा जाता है | अपने व्यक्तिगत काम के लिए लिया गया loan पर्सनल लोन कहलाता है | आप अपने निजी खर्च जैसे की शादी के लिए , शिक्षा के लिए , घर की मरमत करने या घर खरीदने के लिए आदि के लिए लिया गया लोन perosnal loan होता है |
पर्सनल लोन की एक खास बात यह होती है की आपको बैंक को यह बताना नहीं होता है की आप लोन की राशी का उपयोग कहाँ पर करने वाले हो | आप जहाँ चाहो लोन की राशी का उपयोग कर सकते हो |
बैंक ऑफ बड़ौदा से पर्सनल लोन लेने के लिए आपको किसी भी प्रकार की कोई security नहीं देनी होती है और ना ही कोई चीज गिरवी रखनी होती है | यह लोन आपको आपकी Eligibility और cibil के आधार पर दिया जाता है | आपका CIBIL Score जितना अच्छा होगा आपको लोन मिलने के चांस उतने ही अधिक होंगे |
Bank of baroda से salaried person (वेतनभोगी व्यक्ति) और self employed (स्व-रोजगार) दोनों personal loan के लिए apply कर सकते है |
सभी पेशेवर (Professional) लोग Bank of Baroda Personal Loan के लिए पात्र है | कम से कम documents और तेज़ प्रोसेसिंग के साथ आप यह लोन प्राप्त कर सकते है | अगर आपको तत्काल पैसो की जरूरत है तो आप बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन के आप्शन को चुन सकते है |
Bank of Baroda Personal Loan details in Hindi
लोन का नाम | बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन |
बैंक का नाम | बैंक ऑफ बड़ौदा |
लोन की राशी | मेट्रो और अर्बन एरिया में रहने वालो के लिए – 1 लाख से 10 लाख रूपये अर्ध-शहरी और ग्रामीण एरिया में रहने वालो के लिए – 50,000 से 5 लाख रूपये |
ब्याज दर | Bank of Baroda में मोजुदा ग्राहकों के लिए – 10.50% से शुरू अलग के लिए – 12.50% से शुरू |
प्रोसेसिंग फीस | टोटल amount का 2% + GST (1000 से 10,000 रूपये) |
Penal interest | Overdue amount का 2% |
फोरक्लोज़र शुल्क | शून्य |
लोन को चुकाने के लिए समय | 48 से 60 महीने |
यह भी पढ़ें : sbi personal loan कैसे मिलेगा? sbi personal loan interest rate 2022
बैंक ऑफ बड़ौदा व्यक्तिगत ऋण राशि
अब बात कर लेते है की आप बैंक ऑफ बड़ौदा से व्यक्तिगत ऋण के रूप में अधिकतम और न्यूनतम कितना लोन ले सकते है | बैंक ऑफ बड़ौदा आपके एरिया के आधार पर आपको loan प्रदान करता है |
अगर आप मेट्रो और अर्बन एरिया में रह रहे है तो आप 1 लाख रूपये से 10 लाख रूपये तक का लोन प्राप्त कर सकते है | और अगर आप अर्ध-शहरी और ग्रामीण एरिया में रह रहे है तो आप 50,000 रुपए से 5 लाख रूपये तक का लोन ले सकते है |
Bank of Baroda Personal Loan interest rate 2021
अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा के मोजुदा ग्राहक है और आपका account पिछले 6 महीने से बैंक ऑफ बड़ौदा में है तो आपके लिए पर्सनल लोन पर ब्याज दर 10.50% प्रति वर्ष से शुरू होती है | और अगर आपका account Bank of Baroda में है लेकिन अगर आपको बैंक से जुड़े हुए अभी 6 महीने भी नहीं हुए है तो आपके लिए यह interest rate 12.50% प्रतिवर्ष से शुरू होती है |
लोन लेने से पहले हमे यह जानना जरुरी होता है की उस लोन पर हमे कितना Interest Rate देना होगा पर्सनल लोन लेने से पहले हमे interest के बारे में जानकारी होना जरुरी है |
Bank of baroda personal loan charges
अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा से पर्सनल लोन लेते है तो आपको कुछ चार्जेज देने होते है जो की इस प्रकार से है :
Processing fee: इस बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आपको टोटल amount का 2% + GST प्रोसेसिंग फी देना होता है जिसकी न्यूनतम सीमा 1000 रूपये और अधिकतम 10,000 रूपये है |
Penal interest: यह आपको Overdue amount का 2% देना होता है | यानि की अगर आप किसी महीने की EMI नहीं भरते है , तो उस EMI amount को जितने दिन तक नहीं चुकाते है, उतने दिन तक जो भी EMI amount होता है उस पर आपको 2% Penal interest देना होता है |
Foreclosure charges: इस बैंक के personal loan पर Foreclosure charges शुन्य है | अब आपके मन में यह सवाल जरुर आया होगा की Foreclosure charges क्या होता है तो में आपको बता देता हूँ | माना की आपने 1 साल तक के लिए बैंक से पर्सनल लोन लिया है और आप उस लोन की पूरी राशी को 4 या 5 महीने पुरे होने पर चुकाना चाहते है तो उस स्थिति में बैंक से आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जायेगा | इसे ही Foreclosure charges कहा जाता है |
कुछ बेंको में पर्सनल लोन पर Foreclosure charges लिया जाता है |
बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन अवधि (repayment period)
अगर आप किसी भी बैंक से पर्सनल लोन ले रहे है तो लोन लेने से पहले आपको यह जानना जरुरी होता है की वह बैंक आपको लोन चुकाने के लिए कितना समय दे रहा है | अब तक हमे Bank of Baroda Personal Loan in Hindi के बारे काफी इनफार्मेशन प्राप्त की है अब बात करने वाले है की इस loan पर बैंक आपको कितना repayment period देता है |
अगर आप एक salaried person (वेतनभोगी व्यक्ति) है और आपका वेतन खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है तो आपको लोन चुकाने के लिए अधिकतम 60 महीने तक का समय दिया जाता है और अन्य को अधिकतम 48 महीने का समय दिया जाता है |
यह भी पढ़ें : Kheti Ki Zameen Par Loan? खेती जमीन पर लोन कैसे मिलेगा? जमीन पर लोन कैसे लें?
बैंक ऑफ बड़ौदा व्यक्तिगत ऋण की विशेषताएं
अब हम Bank of baroda के personal loan की मुख्य विशेषता के बारे में जानकारी हासिल करेंगे :
- चाहे आप salaried person हो या फिर self employed हो आप इस बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है |
- यदि आप मेट्रो या शहरी क्षेत्र से है तो आप अधिकतम 10 लाख रुपए तक का लोन ले सकते है |
- अगर आप अर्ध-शहरी या ग्रामीण क्षेत्र से है तो आप अधिकतम 5 लाख रूपये तक का पर्सनल लोन ले सकते है |
- अगर आप BOB के existing customer है तो आपको पर्सनल लोन पर 10.50% प्रति वर्ष ब्याज देना होता है , अन्य के लिए यह 12.50% प्रतिवर्ष है |
- पर्सनल लोन उन लोगो के लिए बहुत फायदेमंद होता है जिन्हें तत्काल धन की आवश्यकता होती है |
- क्रेडिट कार्ड का अधिक उपयोग करके व्यक्तिगत ऋण का चयन करने की अनुशंसा की जाती है |
- आप अपने व्यक्तिगत ऋण राशी का उपयोग चेक, बैंक हस्तांतरण या नकद के माध्यम से किसी को भी भुगतान करने के लिए कर सकते है |
- अगर आप समय पर ईएमआई का भुगतान नहीं करते है तो आपको Overdue amount का 2% चार्ज देना पड़ सकता है |
- आप अपने कई प्रकार के कामो के लिए जैसे की घर के नवीनीकरण, उच्च शिक्षा, यात्रा, शादी और चिकित्सा खर्चों का भुगतान करने के लिए Bank of baroda personal loan ले सकते है |
- अगर आप एक salaried person है और आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट कम्पनी में जॉब कर रहे है तो आप कम से कम उस क्षेत्र के 1 साल के कर्मचारी होना जरुरी है |
- कम से कम 21 वर्ष की आयु का कोई भी व्यक्ति बैंक ऑफ बड़ौदा व्यक्तिगत ऋण के लिए आवेदन कर सकता है |
- यह बैंक पर्सनल लोन के लिए सह आवेदकों को अनुमति नहीं देता है |
Bank of baroda personal loan eligibility
हर कोई व्यक्ति बैंक ऑफ बड़ौदा व्यक्तिगत ऋण के लिए apply नहीं कर सकता है | इसके लिए आपमें कुछ पात्रता होनी जरुरी है जो की इस प्रकार से है :
- salaried person (वेतनभोगी व्यक्ति) और self employed (स्व-रोजगार) दोनों पात्र है |
- salaried person (वेतनभोगी व्यक्ति) में केंद्र / राज्य सरकार के कर्मचारी। / स्वायत्त निकाय / सार्वजनिक / संयुक्त क्षेत्र के उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनी / बहुराष्ट्रीय कंपनियां और शैक्षणिक संस्थान का कर्मचारी हो सकता है |
- प्रोपराइटरशिप, पार्टनरशिप फर्म, प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों, ट्रस्ट के कर्मचारी पात्र है |
- सेल्फ एम्प्लॉयड प्रोफेशनल (डॉक्टर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइनर, टेक और मैनेजमेंट कंसल्टेंट्स, प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरी आदि) Bank of baroda personal loan के लिए आवेदन कर सकते है |
- बीमा एजेंट जो पुछले कम से कम 2 वर्षो से व्यवसाय कर रहा है वो इस loan के लिए पात्र है |
- अगर आप एक salaried person है और आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट कम्पनी में जॉब कर रहे है तो आप कम से कम उस क्षेत्र के 1 साल के कर्मचारी होना जरुरी है |
- अगर आप self employed है तो आपको व्यवसाय में कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए |
- सह-आवेदकों को अनुमति नहीं है |
- वेतनभोगी व्यक्ति की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए |
- गैर-वेतनभोगी व्यक्ति की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष होनी चाहिए |
- 701 और उससे अधिक के सिबिल स्कोर वाला कोई व्यक्ति
Bank of baroda personal loan documents
अब तक हमने Bank of Baroda Personal Loan in Hindi के बारे में काफी जानकारी हासिल की है दोस्तों | अब बात करेंगे हम इस लोन में apply करने के लिए लगने वाले documents के बारे में | documents दोनों (salaried person और self employed) के लिए अलग अलग है लेकिन कुछ सामान्य documents के बारे में हम पहले जान लेते है जो हर उस व्यक्ति को देने होते है जो इस लोन के लिए पात्र है :
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- फॉर्म 135
- पिछले छह महीने का बैंक स्टेटमेंट और अपडेटेड पासबुक
- रेजिडेंस प्रूफ (पासपोर्ट/वोटर आई कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/गैस बिल/बिजली बिल/अपडेटेड पासबुक या बैंक अकाउंट स्टेटमेंट/रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट)
- Identity proof (पैन कार्ड/पासपोर्ट/मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/सरकार या रक्षा या प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट जैसे संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी कर्मचारी आईडी कार्ड/ICAI, ICWA, ICFAI जैसे पेशेवर निकायों द्वारा जारी किए गए फोटो के साथ पहचान दस्तावेज या अभ्यास का प्रमाण पत्र)
वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए:
- पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिप
- फॉर्म 16 या इनकम टैक्स रिटर्न
स्व-नियोजित व्यक्तियों के लिए:
- बैलेंस शीट और लाभ और हानि खाता, पिछले 2 वर्षों की आय की गणना
- व्यवसाय का प्रमाण (गोमास्ता लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाणपत्र, सेवा कर पंजीकरण आदि )
- इनकम टैक्स रिटर्न (आवेदकों के लिए पिछले 2 साल, 26 AS, ट्रेस)
- आईटीआर में घोषित आय के लिए आईटी असेसमेंट / क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, इनकम टैक्स चालान / टीडीएस सर्टिफिकेट (फॉर्म 16 ए) / फॉर्म 26 एएस
Bank of baroda personal loan apply process
अब तक दोस्तों हमने Bank of Baroda Personal Loan in Hindi के बारे में काफी जानकारी हासिल की है | अब हम बात करेंगे की हम पर्सनल लोन के लिए किस प्रकार से आवेदन कर सकते है |
आप दो तरीको से बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन के लिए apply कर सकते है | एक आप ऑनलाइन apply कर सकते है और दूसरा आप ऑफलाइन apply कर सकते है | निचे दोनों ही प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है :
Online apply:
अगर आप ऑनलाइन apply करना चाहते है तो आपको सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
वेबसाइट पर आने के बाद आपको loan के आप्शन में personal loan का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
अगले पेज पर आपको apply now का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है | दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर आप सीधे उस फॉर्म पेज पर आ जायेंगे |
इस फॉर्म में आपको कुछ जानकारी देनी है और अपना account बनाना है | उसके बाद आप आसानी से कुछ ही स्टेप में पर्सनल लोन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है |
Offline apply:
ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में जाना होगा |
वहां पर जाकर के आपको सम्बन्धित कर्मचारी को यह बताना होगा की आप पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना चाहते है |
वह बैंक कर्मचारी आपको पर्सनल लोन के बारे में सारी जानकारी प्रदान करेगा |
उसके बाद आपको एक फॉर्म दिया जायेगा | उस फॉर्म को आपको सही सही भंरना है , उसके साथ अपने documents अटेच करने है और वहीँ पर जमा करवा देना है |
बैंक के कर्मचारी के द्वारा आपके documents के आधार पर आपका सिबिल स्कोर चेक किया जायेगा | उसके बाद आपको बता दिया जायेगा की आप कितने loan amount तक के लिए आवेदन कर सकते है |
उसके बाद अगर आप इस process को आगे बढाते है और आपका लोन अप्रूवल हो जाता है तो आपके account में लोन की धनराशी ट्रान्सफर कर दी जाती है |
यह भी पढ़ें : Term loan क्या है :Term loan के प्रकार,term loan कैसे ले 2022 मे
Bank of baroda personal loan EMI calculator
पर्सनल लोन के लिए आपको प्रतिमाह कितनी EMI का भुगतान करना होगा यह आपके लिए जानना जरुरी है | आप निचे दी गई तालिका से EMI कैलकुलेशन को आसानी से समझ सकते है :
लोन की राशी | ब्याज दर (प्रतिवर्ष) | लोन अवधि | मासिक EMI भुगतान |
---|---|---|---|
1 लाख रुपये | 11.4% | 1 वर्ष के लिए 2 वर्ष के लिए 3 वर्ष के लिए 4 वर्ष के लिए 5 वर्ष के लिए | ₹ 8857 ₹ 4679 ₹ 3293 ₹ 2604 ₹ 2194 |
5 लाख रुपये | 13% | 1 वर्ष के लिए 2 वर्ष के लिए 3 वर्ष के लिए 4 वर्ष के लिए 5 वर्ष के लिए | ₹ 44659 ₹ 23771 ₹ 16847 ₹ 13414 ₹ 11377 |
10 लाख रुपये | 15.5% | 1 वर्ष के लिए 2 वर्ष के लिए 3 वर्ष के लिए 4 वर्ष के लिए 5 वर्ष के लिए | ₹ 90494 ₹ 48725 ₹ 34911 ₹ 28085 ₹ 24053 |
Bank of baroda personal loan customer care number
अगर आपको पर्सनल लोन लेने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है तो आप बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन कस्टमर केयर नंबर से बात कर सकते है और पर्सनल लोन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है | यहाँ पर आपको बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन कस्टमर केयर नंबर दिए गए है :
Toll -Free Number 1800 258 44 55/1800 102 44 55
बैंक ऑफ बड़ौदा व्यक्तिगत ऋण की अन्य बेंको के व्यक्तिगत ऋण से तुलना
बैंक का नाम | ब्याज दर | लोन राशि | अवधि | प्रोसेसिंग शुल्क |
---|---|---|---|---|
बैंक ऑफ बड़ौदा | 10.50% से शुरू | ₹ 10 लाख तक | 60 महीने तक | लोन राशि का 2%+GST |
सिटी बैंक | 10.50% से शुरू | ₹ 30 लाख | 12 से 60 महीने | लोन राशि का 3% तक |
ICICI बैंक | 11.25% से 22.00% | ₹ 20 लाख | 12 से 60 महीने | लोन राशि का 2.25% तक GST |
ऐक्सिस बैंक | 11.49% से 17.49% | ₹ 50,000 से ₹ 15 लाख | 12 से 60 महीने | लोन राशि का 2% + GST |
बजाज फिनसर्व | 12.99% से शुरू | ₹ 25 लाख तक | 12 से 60 महीने | लोन राशि का 4.13% तक |
HDFC बैंक | 10.75% से 21.30% | ₹ 40 लाख तक | 12 से 60 महीने | लोन राशि का 2.50% तक |
Bank of baroda personal loan status चेक कैसे करें ?
आप निम्न तरीको के माध्यम से अपने लोन का status चेक कर सकते है :
- बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन कस्टमर केयर से बात करके
- BOB internet banking
- अपने नजदीकी BOB ब्रांच में जाकर के
Bank of baroda पोर्टल पर लोगिन कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको BOB की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर Login का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
- For Customers के सेक्शन में अपने आप्शन को select करें |
- उसके बाद आप यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके login कर सकते है |
Conclusion
दोस्तों इस article में मेने आपको Bank of Baroda Personal Loan in Hindi के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है | आशा करता हूँ की आपको यह article informative लगा होगा | अगर आपको बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करनी है तो आप बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन कस्टमर केयर नंबर से बात कर सकते है |
आशा करता हूँ दोस्तों की आपको यह article informative लगा होगा | अगर आपको यह article अच्छा लगा है तो प्लीज आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें |
FAQs:Q. क्या मुझे बैंक ऑफ बड़ौदा से पर्सनल लोन मिल सकता है?
Ans. हाँ , अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा के पर्सनल लोन के लिए पात्रता रखते है तो आपको यह लोन मिल सकता है |
Q. बैंक ऑफ बड़ौदा व्यक्तिगत ऋण ब्याज दर क्या है?
Ans. 10.50% प्रतिवर्ष से शुरू
Q. मैं बैंक ऑफ बड़ौदा से व्यक्तिगत ऋण कैसे प्राप्त कर सकता हूं?
Ans. आप ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करके बैंक ऑफ बड़ौदा से व्यक्तिगत ऋण प्राप्त कर सकते है |
Q. बैंक ऑफ बड़ौदा से कितने amount तक पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते है ?
Ans. अधिकतम 10 लाख रूपये तक |