Navi general insurance क्या है | Navi health insurance

Navi general insurance क्या है- कहते हैं समय और मौत का कोई भरोसा नहीं होता कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता। लेकिन हम अपने परिवार के लिए कई सारी योजनाएं को बनाते हैं, और अपने परिवार के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए काफी चिंतित रहते हैं। दोस्तों महंगाई के इस समय में बढ़ते खर्च व परिवार के पालन पोषण के लिए काफी योजनाबद्ध तरीके से खर्चा करना पड़ता है। लेकिन उसके बाद भी हमारे पास बहुत कम बचत हो पाती है। लेकिन अचानक होने वाले किसी घटना या आपातकालीन स्थिति में अपने परिवार के लिए हमें कुछ ना कुछ सेविंग करना पड़ता है। लेकिन दोस्तों इमरजेंसी और आपातकालीन में परिवार का कोई सदस्य अगर अस्पताल में एडमिट होता है, तो अस्पताल द्वारा काफी ज्यादा पैसे की डिमांड की जाती है, लेकिन हम इतना सारा पैसा एकदम नहीं जुटा पाते है। जिसके कारण इलाज समय से नहीं हो पाता हैं, और हम अपनों को खो देते हैं।


और इस चीज का हमें हमेशा पछतावा रहता है। तो दोस्तों इसी समस्या से बचने के लिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। एक ऐसा health care insurance प्लेटफार्म जो आपकी वित्तीय समस्याओं और इमरजेंसी में होने वाले खर्च में आपकी काफी मदद करता है। दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं- Navi general insurance के बारे में,आप इसका इंश्योरेंस प्लान मात्र ₹240/प्रति माह से शुरू कर सकते हैं। और अपने परिवार के लिए एक करोड़ तक का कवर प्राप्त कर सकते हैं। Navi general insurance  एक पेपरलेस प्लेटफार्म है। इसमे आपको कोई भी कागजी कार्रवाई नहीं करनी पड़ती है।

इस पोस्ट में आपको बताएंगे Navi general insurance क्या है? नवी हेल्थ इंश्योरेंस लेने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट लगते हैं? Navi general insurance कौन ले सकता है? नवी हेल्थ इंश्योरेंस में कितने रुपए तक का कवर कर सकते हैं? Navi Health Insurance कितने रुपए से शुरू होता है। Navi Health Insurance कैसे ले? यह सारा कुछ इसके साथ और भी बहुत कुछ  इस पोस्ट में बताने वाले हैं। तो दोस्तों देर नही करते हुए शुरू करते हैं।

Navi general insurance क्या है

Navi general insurance क्या है?

Navi Health Insurance इंश्योरेंस के क्षेत्र में काम करने वाली एक नई फेमस कंपनी है। जो कि आपके और आपके परिवार के लिए कैशलेस नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराती है। इसमें आप अपने और अपने परिवार के लिए health care insurance ले सकते हैं। और अपने परिवार में होने वाली किसी आत्मिक और आपातकालीन घटना या वित्तीय स्थिति में कैशलेस इलाज का लाभ उठा सकते हैं। कैशलेस इलाज में आप से किसी तरह का कोई भी इलाज का पैसा नहीं लिया जाता है। इलाज का सारा खर्चा इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा अस्पताल को पे किया जाता है। इस तरह आपके परिवार के सदस्य के इलाज पर खर्च होने वाली बड़ी रकम की भी आपको कोई टेंशन नहीं रहती है। और आप आसानी से उनका इलाज करा सकते हैं।
Navi Insurance में आपको 10000 + कैशलेस नेटवर्क अस्पतालों की सुविधा मिलती है। यह सुविधा पूरे देश में उपलब्ध है। जहां से आप अपने परिवार के स्वास्थ्य के लिए दो लाख से  एक करोड़ तक के कवर का क्लेम कर सकते हैं। इसमें सभी टर्म और कंडीशन लागू होती हैं। यह ऐप 6 दिसंबर 2020 को पब्लिश हुआ था। अब तक इस एप के प्ले स्टोर से 1M + डाउनलोड हो चुके हैं। प्ले स्टोर पर इस ऐप की रेटिंग 4.4 है।

यह भी पड़े : Kreditbee loan details in hindi | Kreditbee Loan App

Navi Health Insurance features

  • इसमें आप 20 मिनट में कैशलेस दावे कर सकते हैं।
  •  यहां से आपको 24×7 की सुविधा मिलती है।
  •  NaviHealth के 10000 +कैशलेस नेटवर्क अस्पताल उपलब्ध हैं इसमें आप पूरे भारत में कहीं भी कैशलेस अस्पतालो का लाभ उठाकर इलाज करा सकते हैं।
  • इसमें आपको पूरी तरह से पारदर्शिता मिल जाती है। आपको पॉलिसी खरीदने से लेकर CLAIMS तक कुछ भी अपने ऐप से ट्रैक कर सकते हैं। यहां से आपको कोई भी नियम पॉलिसी आप से छुपी हुई नहीं रहती हैं।
  • यहां से कोई लंबा प्रस्ताव फॉर्म, निरीक्षण फॉर्म नहीं दिया जाता यह पूरी तरह से पेपरलेस पॉलिसी है, इसे आप अपने व्हाट्सएप नंबर से भी प्राप्त कर सकते हैं सभी Claims को आप अपने App से क्लेम कर सकते हैं।
  • यहां से आप किफायती कीमत पर केवल ₹240 प्रति माह में अपने और अपने परिवार की सुरक्षा कर सकते हैं।

Navi Health Insurance के लिए Documents क्या चाहिए?

  • पैनकार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक स्टेटमेंट
  • स्वास्थ्य का मेडिकल
  • फ़ोन से फोटो – Selfie

Navi Health Insurance  eligibility

  • आपकी आयु 21 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए ।
  • आप भारतीय नागरिक होने चाहिए ।
  • आपके पास एक वैलिड ई-मेल आईडी और एक मोबाइल नंबर होना चाहिए ।

Navi Health Insurance कौन ले सकता है?

कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष या अधिक हो हेल्थ इंश्योरेंस ले सकता है। अगर आपका कोई छोटा बच्चा है तो कंपनी उसके लिए भी इंश्योरेंस की सुविधा देती है। छोटे बच्चे की आयु 91 दिन से अधिक होनी चाहिए। आप चाहे किसी भी उम्र के हो आप स्वास्थ्य बीमा करा सकते हैं।

Navi Insurance में कितने रुपए तक का कवर कर सकते हैं?

यह कंपनी आपको 500000 तक का हेल्थ इंश्योरेंस देती है। आप इसमें अपने और अपने परिवार के हेल्थ के लिए एक करोड़ तक क्लेम का दावा कर सकते हैं इसमें कंपनी की सभी टर्म और कंडीशन शामिल होती हैं। जिसके अनुसार आपके दावे को स्वीकार किया जाता है। अगर आप स्वस्थ बीमा को अगर चालू नहीं रखना चाहते हैं इसके लिए कंपनी आपको 15 दिन का समय देती है। इस समय में आप अपनी हेल्थ पॉलिसी को खारिज कर सकते हैं। अगर आप 30 दिन के पहले कोई भी हेल्थ क्लेम करते हैं, तो वह स्वीकार नहीं किया जाता है, आप पॉलिसी लेने के 30 दिन के बाद ही क्लेम कर सकते हैं।

यह भी पड़े : Zestmoney se loan kaise le | Zestmoney in hindi

Navi Insurance कितने रुपए से शुरू होता है। 

नवी हेल्थ इंश्योरेंस को आप ₹240 प्रति माह से शुरू कर सकते हैं यानी कि ₹11 प्रतिदिन और पूरे साल का ₹2880 देकर अपने अपने परिवार के स्वास्थ्य के लिए बीमा पॉलिसी ले सकते हैं आप कंपनी की सभी लागू टर्म और कंडीशन को अवश्य पढ़ ले।

Navi general insurance कैसे ले?

  • Playstore से navi health insurance  ऐप इंस्टॉल करें।
  • navi health insurance को इनस्टॉल करने के बाद अपना mobile number डाले. और login/Sign up का बटन दबा दीजिये।
  • आपके mobile number एक SMS आएगा. जिसमे Code होंगे. वो डाल दीजिये. या फिर आटोमेटिक verify हो जायेगा।
  • अपनी सामान्य जानकारी भरे।
  • फिर आपको कई सारी पॉलिसी देखेंगे जो की आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।
  • इसमें कुछ पॉलिसी में आपको आवश्यक जानकारी देनी होगी जिन को भरने के बाद आप स्वास्थ्य बीमा ले सकते हैं।
  • अपनी पसंद की पॉलिसी चुनने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों को सबमिट करना होता है।
  •  इसमें आपका आधार कार्ड पैन कार्ड राशन कार्ड और आपकी फोटो आदि शामिल होते हैं
  • इसके बाद आपको हेल्थ बीमा मिल जाता है।